अन्य

मिथिला बी.एड कॉलेज में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शनर, गोली बनाकर स्वच्छता,राष्ट्रीय एकता,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण के दिए संदेश

 

 

 

दरभंगा। मिथिला बी.एड कॉलेज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता,राष्ट्रीय एकता,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर संदेश दिए। कार्यक्रम में दोनों बी.एड सत्रों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिथिला बी. एड कॉलेज के सचिव अंजार अहमद ने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम शैक्षणिक वातावरण में उत्साह पैदा करते हैं,विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारते हैं। संचालन प्राचार्य वजीह अहमद खान द्वारा किया गया। उनके साथ गुलाम रब्बानी (विभागाध्यक्ष), नजमुज़मान हाशमी,दिलीप कुमार सिन्हा सहित अन्य कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों में अमर कुमार,सुजीत भास्कर,रानी गुप्ता, मृणाल,निक्की कुमारी, रूपम कुमारी,निधि झा,शाक्षी स्वराज, शिशर मिश्रा,प्रेम कुमार, दीपक चौपाल,ऋषिकेश कुमार,सविता झा, मुहम्मद दानिश,किरण मिश्रा,मुस्कान सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *