बिहार

NDA में फ्रेंडली फाइट? जीतनराम मांझी का ऐलान, बोधगया और मखदूमपुर में चिराग के खिलाफ देंगे कैंडिडेट

डेस्क :बिहार चुनाव को लेकर उठा-पटक जारी है। सीट बंटवारें के बाद भी एनडीए में हलचल तेज है। केंद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी का भी बड़ा बयान आया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि उनका गुस्सा जायज़ है। मैं उनके गुस्से से सहमत हूँ। जब फ़ैसला हो चुका है, तो जेडी(यू) को आवंटित सीटों पर कोई और अपना उम्मीदवार क्यों उतार रहा है? उनकी बात से सहमत होते हुए मैं भी बोधगया और मखदुमपुर में अपने उम्मीदवार उतारूँगा…नीतीश कुमार के फ़ैसले से सहमत होते हुए मैं दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहा हूँ। सूची तैयार है…एनडीए बहुमत से जीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *