राष्ट्रीय

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली पुलिस ने गश्त बढ़ाई

डेस्क :दिल्ली पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 जिलों में शहरव्यापी गश्त की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी नियमित पुलिसकर्मियों के साथ इस कवायद में शामिल हुए, जिसका उद्देश्य कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना, यातायात नियम उल्लंघन की जांच करना तथा सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना है। यह गश्त शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *