डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसकी पुष्टि जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर की।243 सीटों के इस बंटवारे के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-RV) को 29 सीटें मिली हैं, और गठबंधन के अन्य दो सहयोगी दल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) तथा हिंदुस्तानी आवाम पार्टी (सेक्युलर) (HAM-S) को 6-6 सीटें दी गई हैं।
