
100 वे वर्ष पर आयोजित सम्मेलन में लंदन,मलेशिया और नेपाल से भी डेलीगेट्स लेंगे भाग एनाटॉमी विभाग को 100 वर्षों के बाद पहली बार राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का गौरव मिला है
दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग द्वारा कॉलेज की 100 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन (नैटकॉन 72 ) की तैयारियों को लेकर शनिवार को लेक्चर सेक्टर-2 में एक संवाददाताओ को सम्बोधित करते हुए स्वागत भाषण प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं नैटकॉन -72 के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. जी. एस. झा ने दिया। मौके पर उन्होंने कहा दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को 100 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद पहली बार राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का गौरव प्राप्त हुआ है। अब तक पूरे भारत से 500 से अधिक डेलीगेट्स ने पंजीकरण कराया है। दरभंगा में न तो पाँच सितारा होटल हैं और न ही बड़े पर्यटन स्थल फिर भी इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का पंजीकरण यह दर्शाता है। आयोजन समिति ने कितनी मेहनत, समर्पण के साथ तैयारी किया गया है। सम्मेलन 13 से 16 नवम्बर तक आयोजित होगा। उद्घाटन 14 नवम्बर को बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) बिंदे कुमार करेंगे। जॉइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अर्चना गौतम ने बताया सम्मेलन में 6 वर्कशॉप्स, 20 गेस्ट लेक्चर,1 सिम्पोज़ियम,4 पैनल डिस्कशन तथा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा इस सम्मेलन में लंदन,मलेशिया और नेपाल से भी डेलीगेट्स भाग लेंगे। जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. राधिका रमन ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यू जी और पी जी क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पी जी क्विज़ मास्टर: डॉ. रंजीत गुहा (प्रिंसिपल, आईजीआईएमएस पटना) एवं डॉ. योगेश सोंटक्के (जीमपर,पांडिचेरी) युजी क्विज़ संचालक: डॉ. महेंद्र पंत (उत्तराखंड), डॉ. राजश्री चुयर (कोलकाता) एवं डॉ. सीतल जोशी (दिल्ली), डॉ. सीमा तबस्सुम ने बताया डेलीगेट्स को सम्मेलन का सौवेनियर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी दोनों रूपों में प्रदान किया जाएगा। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा दरभंगा में इतने बड़े स्तर का आयोजन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, परंतु सभी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। डॉ. के. के. मिश्रा ने बताया 14, 15 और 16 नवम्बर को ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित होंगे।
डॉ. रश्मि कुमारी ने जानकारी दी कि अक्षरा सिंह नाइट का आयोजन 15 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। डॉ. नूतन बाला सिंह ने तैयारियों की सराहना की, जबकि प्रो. (डॉ.) संजय सिन्हा, विभागाध्यक्ष,श्री नारायण मेडिकल कॉलेज,सहरसा ने बताया उनका कॉलेज यू जी क्विज़ को प्रायोजित करेगा। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. करण ने किया। उन्होंने कहा यह आयोजन हमारे विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती थी। आरंभ में यह असंभव प्रतीत होता था, पर अब हमें विश्वास है कि यह सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न होगा। मंच संचालन डॉ. आमोद कुमार झा ने किया। मौके पर डॉ. नायडू, डॉ. वैभव करण, डॉ. जुगल किशोर, डॉ. कुमार प्रणय वर्मा , डॉ. सफी अहमद, डॉ.तलत अफरोज, डॉ. अर्चना प्रकाश, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमीर अली, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. अभिनाश, डॉ. पवन,डॉ. अभिषेक,डॉ. सबा, डॉ.राहुल,डॉ. राजीव,डॉ अनिल सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित थे। आयोजन समिति के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी,नैटकॉन -72 एनाटॉमी विभाग, दरभंगा मेडिकल कॉलेज,डॉ. गौरी शंकर झा ने यह जानकारी दी।