बिहार

बिहार: मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल

डेस्क :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली’ ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना मीनापुर थानाक्षेत्र में दारही पट्टी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिंदा साहनी, नंदू साहनी, चंदेश्वर साहनी और ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक फरार हो गया। प्रसाद ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हताहत हुए लोग वाहन से जा रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान में मौतों पर दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *