राष्ट्रीय

केजरीवाल का बड़ा सवाल: दलित IPS की आत्महत्या, क्या जातिगत उत्पीड़न है जिम्मेदार

डेस्क :आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हरियाणा के दलित आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि जातिगत उत्पीड़न के कारण अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की भी माँग की। एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, केजरीवाल ने कहा, “हरियाणा के दलित आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार जी को अपनी जाति के कारण इतना उत्पीड़न सहना पड़ा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।” उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *