राष्ट्रीय

जब तक मंत्री हूं, तब तक…’: बिहार में सीट बंटवारे पर खटपट के बीच चिराग पासवान का बीजेपी को संदेश

डेस्क :लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक तीखा चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वह केंद्रीय मंत्री हैं, तब तक उनके पास मंत्रालय की ज़िम्मेदारियाँ भी हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है।केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान से जब पत्रकारों ने बिहार चुनाव के लिए एनडीए के बीच सीट बंटवारे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है… मेरे पास अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। जब तक मैं एक मंत्री हूं…उसकी भी जिम्मेदारी है। मैं इस समय मंत्रालय जा रहा हूं। पासवान की इस टिप्पणी को बिहार चुनावों में उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) के लिए और सीटें माँगने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की सफलता से उत्साहित, जहाँ लोजपा (रामविलास) ने अपनी लड़ी हुई सभी पाँच सीटें जीतीं, पासवान 40 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें लगभग 20 सीटों की पेशकश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *