डेस्क :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने हेतु 8 अक्टूबर (बुधवार) को बैठक करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी, जिसमें सीईसी के विभिन्न सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा के दौरान ऑनलाइन शामिल होंगे।
