दरभंगा। ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नज़रे आलम ने रविवार को पटना स्थित जदयू मुख्यालय में संजय गांधी के हाथों जनता दल यूनाइटेड पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जदयू की सदस्यता लेने के बाद नज़रे आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा,मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का पार्टी में सम्मानपूर्वक स्वागत करने के लिए शुक्रिया अदा किया। नजरे आलम ने कहा वे पार्टी को मज़बूती देंगे, जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बिहार की ज़रूरत आज भी नीतीश कुमार हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। नजरें आलम के जदयू में जाने के बाद दरभंगा की राजनीती में नया भूचाल आ गया है। जैसे जैसे चुनाव के मौसम नजदीक आते जाएगे राजनीतिक में नई नई बाते देखने और सुनने को मिलेंगे। फिर आगे आगे देखिए कौन कौन ईधर से उधर और उधर से इधर जाता है। कुछ लोगो को जब पार्टीया टिकट नहीं देगी तो कुछ लोग पार्टीयो से बगावत कर निर्दलीय चुनाव भी लड़ेंगे।