डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच, CEC ज्ञानेश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं जो चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाएंगी। अब ईवीएम में उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर होगी, जबकि हर मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे और शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त, मतगणना नियमों में बदलाव करते हुए डाक मतपत्रों की गिनती को ईवीएम के अंतिम दो राउंड से पहले अनिवार्य किया गया है, जिससे विश्वसनीयता बढ़ेगी
