डेस्क :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा उत्सव से पहले दिल्ली के लक्ष्मी नगर में यमुना नदी का निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एएनआई को बताया कि छठ पूजा यमुना घाटों पर मनाई जाएगी और हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि इस वर्ष दिल्लीवासियों को यह सुंदर और ऐतिहासिक छठ उत्सव मनाने का अवसर मिले। उन्होंने आगे कहा कि हम पल्ला से लेकर यमुना नदी के घनी आबादी वाले इलाके ओखला के आखिरी कोने तक छठ घाट बनवाएंगे।
