डेस्क :बरेली में जुमे की नमाज से पहले प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। गुरुवार दोपहर से मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गईं, जो 4 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला एहतियातन उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके।
