डेस्क :जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चतम न्यायालय में नाबालिग होने का झूठा दावा करके दशकों पुराने हत्या के मामले में मुकदमे से बच निकले। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, किशोर ने कहा कि चौधरी द्वारा 2020 में राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने के समय दायर किया गया हलफनामा, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष उनके पहले के दावे के विपरीत है, और उन्होंने चौधरी को “तत्काल बर्खास्त” करने की मांग की
