अन्य

दुर्गा पूजा पर 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु दरभंगा शहरी प्रमंडल अंतर्गत “मुख्य नियंत्रण कक्ष” मोबाइल नंबर 7763818777 का गठन किया गया है।

 

दरभंगा। शहरी क्षेत्र में कुल 42 पूजा पंडाल बनाए गए है इन सभी पूजा पंडालो मे बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पंडालो में विद्युतकमीॅ की प्रति नियुक्ति की गई है। साथ ही साथ “मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना” के तहत राज्य सरकार, बिहार द्वारा सभी घरेलू/ शहरी विद्युत उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से प्रतिमाह 125 यूनिट खपत तक पूर्ण अनुदान दिया गया है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार ,उपभोक्ताओं के संशय को दूर करने के उद्देश्य से , उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से बचाव के बारे में जागरूक करने एवं “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना” से संबंधित जानकारी देने हेतु दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालो में कैंप एवं सेल्फी प्वाइंट लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *