डेस्क :केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार के लिए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और चार नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। तीन अमृत भारत ट्रेनों में दरभंगा से अजमेर अमृत भारत एक्सप्रेस, मुज़फ़्फ़रपुर से हैदराबाद एक्सप्रेस और छपरा से दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बिहार के 25 ज़िलों को 62 स्टॉपेज के साथ जोड़ेंगी, जिससे लोगों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
