बिहार

Bihar: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से गांवों को मिल रही हैं शहरों वाली सुविधाएं

डेस्क :बिहार के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। बिहार सरकार की “मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना” के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने का संकल्प अब हकीकत बन चुका है। इस योजना के तहत गांवों में यातायात की सुविधा विकसित होने के साथ ही ग्रामीण आबादी को शहरों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। राज्यभर में कुल 33 हजार, 821 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों के निर्माण के साथ मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की प्रगति के आंकड़े बेहद उत्साहजनक रहे हैं। अबतक इस योजना के तहत 24,289 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि लक्ष्य कुल 31 हजार, 590 सड़कों के निर्माण का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *