यह सस्पेंशन ब्रिज बीपान नदी पर बना है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन के ऊपर से गुजरती है. ब्रिज का डेक घाटी के तल से 625 मीटर (लगभग 2,051 फीट) ऊपर स्थित है, जो इससे पहले दुनिया का सबसे ऊँचा ब्रिज रहे डूगे ब्रिज (565 मीटर) को पीछे छोड़ देता है. कुल लंबाई 2,890 मीटर और मुख्य स्पैन 1,420 मीटर का यह ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा माउंटेन ब्रिज भी है। निर्माण कार्य 2022 की शुरुआत में शुरू हुआ और मात्र तीन साल में पूरा हो गया, जिसकी लागत करीब 2.1 बिलियन RMB (लगभग 280 मिलियन USD) रही.
