डेस्क :पंजाब के होशियारपुर में चार अज्ञात लोगों ने एक दंपति की कार पर गोलीबारी की, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार देर रात खानपुर गांव के पास घटी।पुलिस ने बताया कि जैजों निवासी सतनाम सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर के साथ कार से माहिलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जैसे ही वे खानपुर गांव के पास पहुंचे मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार चार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया और जब सिंह ने कार नहीं रोकी, तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी
