डेस्क :पंजाब पुलिस ने शनिवार को दो व्यक्तियों को अमृतसर में गिरफ्तार कर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के दो माड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अमृतसर के गुरु की वडाली निवासी आरोपी शंकर सिंह के कब्जे से 6.286 किलोग्राम हेरोइन और चार लाख रुपये बरामद किए।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी विदेशी तस्करों के सीधे संपर्क में था। उन्होंने बताया कि अमृतसर ग्रामीण के लोपोके पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है
