वायरल वीडियो

चित्रकूट : ये कौन-सा आसन कर रहे सिपाही जी… शराब के नशे में लुढ़के पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डायल 112 में तैनात सिपाही दीपक प्रकाश शराब के नशे में धुत होकर एक शराब ठेके के बाहर कुर्सी पर उल्टे लटके (सिर के बल) दिखाई दे रहे हैं। इस गैर-जिम्मेदाराना आचरण और अनुशासनहीनता का वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *