बिहार

राहुल के बाद Tejashwi Yadav की यात्रा में भी पीएम मोदी की मां का अपमान, BJP हुई हमलावर

डेस्क :भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का दूसरा सार्वजनिक अपमान बताया है। इससे पहले, राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भी इसी तरह की घटना हुई थी, जब दरभंगा में एक व्यक्ति ने मंच से पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा था।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह बिहार की संस्कृति का अपमान है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह की ‘गुंडागर्दी’ और ‘अपमानजनक व्यवहार’ के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। चौधरी ने चेतावनी दी कि बिहार की महिलाएं इस पर ज़रूर जवाब देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *