Political

Bihar Politics: राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को पूरी तरह लूट लिया, गिरिराज सिंह का हमला

Bihar Politics: राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को पूरी तरह लूट लिया, गिरिराज सिंह का हमला।  केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को पूरी तरह लूट लिया है और कांग्रेस बिहार में सिर्फ राजद के सहारे टिकी हुई है।गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “एक तेरे अंगने में मेरा क्या काम है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद की यह यात्रा किसी तीसरी शक्ति की नहीं, बल्कि अपनी हार की प्रतिक्रिया है। उनका मानना है कि राहुल ने तेजस्वी को बाजार में लूटकर मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया, बल्कि खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर दिया।         :कांग्रेस की बैठक पर टिप्पणी। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की 24 सितंबर को पटना में होने वाली बैठक पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी बिहार की राजनीति या चुनाव परिणामों पर कोई असर नहीं डाल पाएगी। उनके अनुसार, बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व ही कमजोर है और यह सिर्फ राजद की मदद पर टिकी हुई है। विपक्षी दलों की कोशिशें जनता के दृष्टिकोण           को बदलने में कामयाब नहीं होगी।          :  एनडीए की आगामी तैयारी।   केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए भारी मतों से विजय हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बेगूसराय आगमन के दौरान वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में चार जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। गिरिराज सिंह ने भरोसा जताया कि एनडीए की रणनीति पूरी     तरह से मजबूत है और पार्टी के सभी कार्यक्रम चुनावी दृष्टिकोण से सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।:  मोदी-नीतीश जोड़ी पर भरोसा।  गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बेगूसराय की सातों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। केंद्रीय मंत्री ने जनता से अपील की कि वे विकास, सुरक्षा और सुशासन को ध्यान में रखकर वोट दें। उनका मानना है कि इस बार की जीत बिहार के लिए नए इतिहास की शुरुआत होगी और विपक्षी दलों की रणनीतियाँ सफल नहीं होंगी।

 

 

 

,

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *