राष्ट्रीय

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार

डेस्क:2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव है। लेकिन उससे पहले ही यूपी में सियासी समीकरण बिगड़ने और बनने की शुरुआत भी हो चुकी है। सियासी दल नए-नए समीकरण बनाने की शुरुआत भी कर चुके हैं। नए समीकरण बनाने की शुरुआत भी कर चुके हैं। और ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा खेला होने जा रहा है और इसके तार जुड़े हैं बिहार से। दरअसल बिहार में जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया और यह भी हुआ कि अब वह मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। उसके बाद से पूर्व सांसद और नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ दी। जेडीयू छोड़ने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो 22 मार्च को आरएलडी का दामन थाम सकते हैं। अब इस अटकलों को बल केसी त्यागी की तरफ से जारी नए प्रेस रिलीज से मिला है। पूर्व राज्यसभा सांसद की तरफ से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि 22 मार्च को दिल्ली के मावलंकर हॉल में दोपहर 12:30 बजे एक राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी चीफ गेस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *