अजब-गजब

सिंहभूम : नदी किनारे बालू खनन के दौरान मिला 250 किलो वजनी सिलेंडरनुमा बम ! लिखा मिला- AN-M64 Made in America, द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त के होने का अनुमान

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में सुबर्णरेखा नदी के किनारे बालू खनन के दौरान करीब 250 किलो वजनी सिलेंडरनुमा बम मिला है। इस पर “AN-M64” और “Made in America” लिखा था।

माना जा रहा है ये द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त का हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह बम यहां तक कैसे पहुंचा और कितने समय से जमीन के नीचे दबा हुआ था। फिलहाल इसे डिफ्यूज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *