डेस्क :सोहना स्थित अपने घर में कथित तौर पर अलमारीके नीचे दबकर छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है जब बच्ची अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी और अलमारी उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं पुलिस के अनुसार उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, बच्ची की पहचान दीपांशी के रूप में हुई है, जो पहाड़ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी
