डेस्क :सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा उनके पास पिछड़ों और मुसलमानों को धोखा देने वाली मशीन है।राजभर ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, अखिलेश यादव के पास पिछड़ों, मुसलमानों और सामान्य लोगों को धोखा देने वाली मशीन है। उन्होंने इन वर्गों का वोट तो लिया लेकिन यादव बिरादरी को छोड़ कर बाकी को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया
