डेस्क :दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की एक वैन के सड़क किनारे चाय के खोखे से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जब गंगाराम (55) अपने चाय के खोखे में सो रहे थे मृतक की पहचान पचास वर्षीय दिव्यांग गंगा राम तिवारी के रूप में हुई है, जो पिछले एक दशक से राम कृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के नीचे चाय की दुकान चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपनी दुकान पर सो रहे थे, तभी पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाड़ी सड़क किनारे रैंप पर चढ़ गई और उन्हें कुचल दिया
