खगड़िया : खगड़िया जिले में अपराधियों ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां परबत्ता थाना क्षेत्र में 14 साल की मासूम बच्ची के साथ शराब पिलाकर गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना (Khagaria News) सामने आई है. पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता के मुताबिक, 12 सितंबर की रात पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी को फोन करके घर से बाहर आने को कहा. जब बच्ची ने मना किया, तो उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद चार अन्य आरोपियों ने मासूम बच्ची को शराब (Khagaria Crime) और नशीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया.
पीड़ित परिजनों के मुताबिक, सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो वह किसी तरह घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई. मां ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उस पर मामला दबाने का दबाव बनाया, लेकिन बेटी की हालत देखकर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस (Khagaria Police) से संपर्क किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
