राष्ट्रीय

बेटियाँ परिवार की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की पहचान हैंः सिंधिया

डेस्क :मुरैना/ग्वालियर/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की घोषणा और प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का उद्घाटन किया। केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां हमारे समाज को गढ़ने का कार्य करती हैं और सुकन्या समृद्धि योजना केवल बैंक खाता नहीं, बल्कि यह माता का आत्मविश्वास, पिता का गर्व और पूरे समाज का भरोसा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नवलोकार्पित पासपोर्ट सेवा केन्द्र से क्षेत्र के युवाओं और सभी नागरिकों को सुविधा और सहूलियत मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *