बिहार

मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस और जीवित्पुत्रिका व्रत की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

डेस्क :मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *