डेस्क : बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार मखाना किसानों को उन्नत बीज स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 उपलब्ध कराने जा रही है। इन उन्नत बीजों से बिहार में और भी मखाना का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। सरकार की इस पहल से वैश्विक स्तर पर बढ़ रही मखाने की मांग को पूरा कर बिहार के किसान आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं
