प्रत्यक्षदर्शी कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बहू कमला का प्रसव के दौरान निधन हो गया था, जिसके कारण पूरे परिवार में शोक का माहौल था. लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान ही यह हादसा हो गया जिसने सभी को दहला दिया. उन्होंने कहा – “हम लोग श्मशान में संस्कार कर रहे थे, तभी अचानक सड़क से बाइक अनियंत्रित होकर उछली और सीधे पेड़ के सहारे बैठे पिताजी पर जा गिरी. अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.”