डेस्क :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत की और भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों तथा यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र अंत पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मोदी ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों के साथ यूक्रेन में चल रहे युद्ध सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, संघर्ष के शीघ्र समाधान के महत्व को रेखांकित किया तथा शांति और कूटनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की
