बिहार

पटना डीएम ने आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

डेस्क :पटना के जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने शनिवार को अपनी टीम के साथ पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव सह पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अपर प्रबंध निदेशक अभिलाषा शर्मा भी मौजूद थी। निरीक्षण का प्रारंभ पटना जीरो माइल मेट्रो स्टेशन से हुआ, जहां पर पार्किंग एरिया और यात्री सुविधाओं का दोनों पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ जायज़ा लिया गया। इसके बाद दल ने आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां अतिक्रमण की समस्या एवं एप्रोच रोड की स्थिति पर चर्चा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *