स्थानीय

दरभंगा : शिक्षक दिवस पर दो शिक्षाविदों को मिला विशेष सम्मान, डॉ. ज़ाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा : डॉ. ज़ाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा में शिक्षक दिवस के अवसर पर दो सत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में शिक्षक सम्मान समारोह तथा द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ।

कॉलेज की प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. शरीक हुसैन की अध्यक्षता में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) मोज़म्मिल हसन और डॉ० शफ़क़त हुसैन बज़्मी, एसोसिएट प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) को उनके दीर्घकालिक, समर्पित और प्रेरणादायक शैक्षणिक योगदान के लिए प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. फिरोज अकरम द्वारा तिलावते कुरान से हुई। महाविद्यालय की छात्राओं स्वाति चौधरी, काजल कुमारी, निकहत ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
प्रो० (डॉ०) अबसारूल हक ने कहा कि यह दिन गुरुजनों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर देता है। शिक्षक ही समाज के निर्माणकर्ता होते हैं, जो विचारों को दिशा देते हैं।

प्रो० (डॉ०) एम. ए. हाशमी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण का आधार बताया और शिक्षा के मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान का प्रतीक बताया।

एकेडमिक इंचार्ज डॉ. मो. इम्बेसातुल हक ने सम्मानित होने वाले शिक्षाविदों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

प्रबंधन समिति के सचिव डॉ० शारीरिक हुसैन ने कहा कि प्रो. (डॉ.) मोज़म्मिल हसन एवं डॉ० एस० एच० बज़्मी को महाविद्यालय परिवार उनके दीर्घकालिक, समर्पित और बहुआयामी शैक्षणिक योगदान के लिए हार्दिक कृतज्ञता और सम्मान अर्पित करता है।

प्रो० (डॉ०) एम० हसन ने 1999 से कॉलेज का नेतृत्व करते हुए शिक्षक शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एनसीटीई निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में उन्होंने देशभर में शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की। वे कई विश्वविद्यालयों, संस्थानों और शैक्षणिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उनकी विद्वता, नेतृत्व और शिक्षकों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें शिक्षा जगत में एक प्रेरणा-पुरुष के रूप में स्थापित करती है।
वहीं डॉ० एस० एच० बज़्मी ने चार दशकों तक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को दिशा दी और अनेक शोध कार्यों से शिक्षा जगत को समृद्ध किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं रोहन शर्मा, मासूमा परवीन, शगुफ्ता परवीन, हन्नान अहमद, नवनीत चंद्रा, सलोनी कुमारी, शालिनी कुमारी, सितारा परवीन एवं खलील अहमद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन श्री इरतिज़ा अहमद ने किया तथा मंच संचालन निष्ठा वत्स, आकिब और साहिबा ने किया।

इस अवसर पर प्रो०(डॉ०) रेणु कुमारी, प्रो०(डॉ०) एम० ए० खां, डॉ० प्रतिभा रानी सिंह, डॉ० कल्याणी कुमारी, डॉ० कल्पना कुमारी एवं महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *