बिहार

पति को मारने के बाद नहीं मिली शांति तो पत्नी पार की हैवानियत की सारी हदें, मौत के बाद दांत तोड़े, ईंट से तोड डाली पसलियां

डेस्क: सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पत्नी ने अपने ही पति का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेकर युवक की हत्या का राज खोलते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।8 महीने बाद घर लौटा था पति मृतक का नाम महेश उर्फ़ मेंटल बताया जा रहा है। मृतक किंदीपुर गांव का रहने वाला था और लुधियाना में मजदूरी करता था। वह 8 महीने बाद अपने घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपनी पत्नी और प्रेमी को एक साथ देख लिया। पति ने अपनी घर की लाज बचाने के लिए इस मामले को दबा दिया और पत्नी को चेतावानी देकर छोड़ दिया।बेरहमी से की हत्याबुधवार की शाम महेश अचानक घर से निकला और अगली सुबह उसकी लाश गांव के पास एक बाग में मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें भी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महेश को मारने के बाद भी बेरहमी से पीटा गया था। उसके चेहरे और दांतों पर चोट के निशान थे और उसकी पसलियां तक टूट चुकी थीं।हत्या की पूरी कहानी पुलिस की जांच में पता चला कि महेश की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। घटना की रात जयशंकर ने महेश को शराब पिलाई। जब महेश नशे में बेसुध होकर गिर गया, तो जयशंकर ने उसकी पत्नी पूजा को वहां बुलाया। पूजा के सामने ही जयशंकर ने चाकू से महेश का गला रेत दिया। जब पूजा को लगा कि कहीं महेश बच न जाए, तो उसने एक ईंट उठाकर उसके सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत सुनिश्चित हो गई।पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने सीडीआर और सर्विलांस की मदद से जांच की, जिससे पूजा और जयशंकर पर शक हुआ। जब दोनों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और ईंट भी बरामद कर ली है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *