
दरभंगा। कर्मकांड तथा ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान पूर्व कुलपति तथा विश्वविद्यालय पंचांग के संस्थायक रचनाकार डा रामचंद्र झा का बिरौल अनुमंडल के पररी सतीस्थान परिसर में ग्रामीणों ने मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। दरभंगा के सांसद सह पररी गांव निवासी डा गोपाल जी ठाकुर जी की मौजूदगी में स्थानीय मंडल अध्यक्ष हीरा प्रसाद ठाकुर, लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रभाकर ठाकुर, कन्हैया जी ठाकुर, शशिकांत ठाकुर , रामकुमार ठाकुर, भाजपा के प्रदेश परिषद् सदस्य मणिकांत मिश्र राहुल कर्ण सहित सैकड़ों ग्रामीणों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व कुलपति श्री झा के सतीस्थान पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनन्दन किया। सांसद ने श्री झा को मिथिला का गौरव बताते हुए कहा कर्मकांड, ज्योतिष तथा साहित्य के सृजन तथा संरक्षण के मुद्दे पर इन्होंने जो प्रयास किया है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण साबित होगा।इनके विद्वता के कारण ही इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार सहित अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।