अन्य

पिचकारी, गुलाल की बौछार हो, अपनों का स्नेह जब साथ हो तो होली में प्यार घुल-मिल जाते है 

दरभंगा। अखिल भारतीय मैथिल महासभा, लहेरियासराय के पावन प्रांगण में सवर्ण समागम सह होली मिलन समारोह का भव्यआयोजन हुआ। रंगों से सजी फिज़ा, संगीत की मधुर स्वर-लहरियाँ और आपसी प्रेम की गर्माहट ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। अबीर, गुलाल लगाते हुए सभी ने न केवल एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं, बल्कि एकजुटता, सहयोग और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भीलिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समय ठहर गया हो और चारों ओर केवल हर्ष, अपनापन, आत्मीयता की सुगंध बिखर रही हो।

यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास और साझा खुशियों का सजीव प्रतीक बन गया। आने वाले समय में भी इसी उल्लास, प्रेम और एकता के साथ आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प सभी के हृदय में झलक रहा था। पप्पू चौधरी, मचकुंड झा प्रसून, राज दरभंगा केयरटेकर, संतोष सिंह आर के दत्ता, कृष्ण मोहन झा,अभय झा, प्रशांत कुमार झा बबलू, बिट्टू चौधरी,डॉ उद्भट मिश्रा संजीत ठाकुर डॉ राज कुमार पाठक , डॉ सी एस झा, डॉ अमोद कुमार झा , डॉ एस एन झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, अमलेश कुमार झा , वैद्यनाथ झा बैजू सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *