राष्ट्रीय

सहारनपुर में हिंडन नदी में डूबने से किसान की मौत

डेस्क :उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हिंडन नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ग्राम शब्बीरपुर निवासी किसान समय सिंह (54) शनिवार को करीब चार बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह हिंडन नदी में गिर गए उनके मुताबिक, एक राहगीर ने उन्हें नदी में गिरते देखा और तुरंत उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी बड़गांव थाना पुलिस को दी। जैन के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *