डेस्क :दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तम नगर इलाके से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 248 ग्राम कोकीन जब्त की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान चुक्वू एंड्रयू (48) और कोने पायस डेनियल (43) के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर लागोस के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पर भारत में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने का भी आरोप है
