राष्ट्रीय

सूदखोरों से प्रताड़ित होकर कारोबारी ने खाया जहर, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

डेस्क :शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने सूदखोरों की कथित ज्यादती से परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली पूरा में रहने वाले आलम ने शहर में ही रहने वाले प्रदीप सक्सेना तथा तीन अन्य लोगों से कुछ धन उधार लिया था और आलम का दावा है कि उसने सूदखोरों को ब्याज समेत पूरा कर्ज वापस कर दिया मगर सूदखोर लगातार उसे धमकी देकर जबरन पैसे की वसूली करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *