राष्ट्रीय

Odisha के आदिवासी छात्र Shubham Sabar ने NEET पास कर रचा इतिहास, खुद मजदूरी कर भरी मेडिकल कॉलेज की फीस

डेस्क :ओडिशा के खुर्दा जिले में रहने वाले एक गरीब आदिवासी परिवार के 19 वर्षीय शुभम सबर ने NEET (नीट) परीक्षा पास कर अपनी लगन और मेहनत का लोहा मनवाया है। उन्होंने न केवल यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि पैसों की कमी के कारण खुद मजदूरी करके अपनी एडमिशन फीस भी जमा कीशुभम का दाखिला ओडिशा के बरहामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ है। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैंने 12वीं के बाद एक साल तक नीट की तैयारी की। हमारे पास पैसे नहीं थे, और न ही यहां इतना काम मिलता था कि हम एडमिशन फीस भर सकें। इसलिए मुझे बेंगलुरु काम करने जाना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *