राष्ट्रीय

दिल्ली के द्वारका हत्याकांड में दो व्यक्ति गिरफ्तार

डेस्क :दिल्ला में द्वारका के बिंदापुर इलाके में इस महीने की शुरुआत में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दीअधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तम विहार निवासी पवन कुमार (23) और भगवती विहार निवासी विपिन (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तम नगर के एक अस्पताल से 17 अगस्त को सूचना मिली कि कुलदीप नामक एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था और उसके सीने पर चाकू से हमला किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *