डेस्क :दिल्ली पुलिस ने कई जघन्य मामलों में वांछित 25 वर्षीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराधी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद की गई पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जनता मजदूर कॉलोनी निवासी मेहताब के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार की सुबह गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया
