
प्रधानमंत्री के माँ के नाम से गाली दिए जाने को लेकर सिमरी थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज
प्रधानमंत्री के माँ गाली देने के मामले में मो नौशाद सहित अन्य अज्ञात देश विरोधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो मांग करते है : आदित्य नारायण मन्ना
दरभंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष, आदित्य नारायण उर्फ़ मन्ना द्वारा अपने लेटर पैड पर लिख 28/08/2025 को थानाध्यक्ष सिमरी दिया है जिसमें उन्होंने की राष्ट्र विरोधी व्यक्तियो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने व उनकी माँ का नाम लेकर गाली देने को लेकर आवेदन दिया गया। इस मामले में आदित्य नारायण मन्ना द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। 27 अगस्त 2025 को दरभंगा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित वोट अधिकार यात्रा के बिच सिमरी में प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी एवं उनके स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण यह न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इस आपतिजनक शब्द का प्रयोग महागठबंधन के नेता व जाले थाना क्षेत्र के देवराबन्दौली के रहने वाले मो नौशाद एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। फिर इसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना समाज में विद्वेष फैलाकर देश को अशांत कर देश को कमजोर करने के नियत से किया गया। जो राष्ट्रद्रोह है इनका को आहत करना है। इसके पूर्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया हैं। आग्रह है घटना की गंभीरता को देखते हुए मो नौशाद सहित अन्य अज्ञात जो देश विरोधी अपराध किए है उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर जल्द व कड़ी कार्रवाई हो हम मांग करते है।