अंतरराष्ट्रीय

कनाड़ा के PM मार्क कार्नी ने मोदी को बताया बेजोड़ शख्श, की जमकर तारीफ, जानें भारत को लेकर क्या कहा…

डेस्क: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री (Canadian PM) मार्क कार्नी (Mark, Carney) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी ने भारत (India) के अपने पिछले दौरे और मोदी के साथ हुई मुलाकात के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मोदी का समर्पण अद्भुत है। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। चाहे वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हों या अब देश के प्रधानमंत्री, उन्होंने लगातार काम किया है.

क्या बोले कनाडाई पीएम?

कार्नी ने बताया कि मोदी हर वीकेंड पर चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं। उनकी रैलियों में ढाई लाख से ज्यादा लोग जुटते हैं। उन्होंने मोदी के काम करने के तरीके पर भी बात की। कार्नी के अनुसार, मोदी का पूरा ध्यान गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर रहता है। वे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने में यकीन रखते हैं।

यूपीआई की जमकर की तारीफ

उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और यूपीआई की विशेष रूप से तारीफ की। कार्नी ने कहा कि मोदी ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जिसे कोई भी अपना सकता है। इस तकनीक की वजह से पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे लोगों के खातों में पहुंचता है। इसमें किसी भी तरह की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहती। इस बदलाव ने करोड़ों लोगों को देश की मुख्य अर्थव्यवस्था से जोड़ दिया है।

कार्नी के भारत दौरे पर इन मुद्दों पर हुई थी बात

कार्नी का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए था। इस दौरान तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने इसे साझेदारी का नया दौर करार दिया। कार्नी ने भरोसा दिलाया कि कनाडा भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में पूरी मदद करेगा। कनाडाई कंपनी कैमेको ने भारत को यूरेनियम सप्लाई करने के लिए एक लंबा समझौता किया है।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर भी बातचीत चल रही है। भारत और कनाडा अपने पुराने रक्षा समझौते को फिर से नया करने की प्रक्रिया में हैं। कार्नी ने बताया कि लगभग 20 लाख भारतीय मूल के लोग कनाडा में रहते हैं। हजारों लोग हर साल दोनों देशों के बीच यात्रा करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच आपसी और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *