अन्य

तीन दिन में दो शव हुई बरामद, रेलवे ट्रैक के पास दो अलग अलग पुरुष और एक महिला का शव बरामद

कबीर सेवा संस्थान द्वारा विधिवत अंत्येष्टि कर दी गई


दरभंगा। दरभंगा में तीन दिन में रेलवे तीन दिन में रेलवे ट्रैक के पास दो अलग अलग पुरुष और एक महिला का शव बरामद किया गया ट्रैक के पास दो अलग अलग पुरुष और एक महिला का शव बरामद किया गया। एक शव सदर थाना के 32 नंबर गुमटी के पास दूसरा शव बहादुरपुर के इंदिरा कॉलोनी के पास से मिला। दोनों शव को पोस्टमार्टम करने के बाद 72 घंटा तक रखने के बाद भी पहचान नहीं होने पर कबीर सेवा संस्थान द्वारा विधिवत अंत्येष्टि कर दी गई। तीसरा शव एक अधेड़ महिला का है, जो कमतौल थाना के हरिहरपुर रेल ट्रैक पर काफी क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। इसका पोस्टमार्टम करने के उपरांत अगर शनिवार तक भी पहचान नहीं हुई तो इसकी अंत्येष्टि भी कबीर सेवा संस्थान द्वारा इसी दिन किया जाएगा।

इधर शुक्रवार को लाधा गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के शव की विधिवत अंत्येष्टि की गई। यह शव सोमवार को कमतौल थाना अंतर्गत बरामद हुआ था। जिसकी भी पहचान नहीं हो सकी। इस तरह चार दिनों में दरभंगा में चार अज्ञात शव मिला, जिसमें तीन मौत रेलवे ट्रैक पर ही हुई है। कबीर सेवा संस्थान के संरक्षक नवीन सिन्हा ने कहा संबंधित थाना पोस्टमार्टम करने के उपरांत उन्हें ब्यौरा के साथ लिखित रूप में शव सौंपता है, जिसके बाद विधिवत इसकी अंत्येष्टि संस्थान के सदस्यगण अपनी उपस्थिति में करते हैं। श्री सिन्हा के अनुसार इस अंत्येष्टि में होने वाला व्यय संस्थान अपने आंतरिक श्रोत एवं लोगों द्वारा अकाउंट में देय राशि से किया जाता है। 2014 ई से सेवारत कबीर सेवा संस्थान को कभी भी सरकारी राशि नहीं मिली और न ही इस हेतु संस्थान ने कही आग्रह किया।

कोरोना काल में अमेरिकी संस्थान फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोशिएशन ने संस्थान को शव संयत्र दिया। जिसे संस्थान ने दरभंगा नगर निगम को दिया। जिसका अधिष्ठापन मुक्तिधाम भिगो में किया गया। जहां सामान्य से लेकर अज्ञात शव की अंत्येष्टि की जाती है। इन चारों अज्ञात शव की अंत्येष्टि में संस्थान के सदस्यगण नवीन सिन्हा,भोला गुप्ता, शंकर कुमार,महेन्द्र महतो,संजय कुमार, सुधीर कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *