अन्य

देश के प्रधानमंत्री की माता के प्रति असंवेदनशील व अमर्यादित व्यवहार का जवाब जनता अपने वोट से देगी : अंकुर गुप्ता

माँ प्रधानमंत्री की हो या आम आदमी की अपमान बेहद शर्मनाक और निंदनीय

दरभंगा। महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में देश के प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को गाली देने के मामले से पकड़ा तूल भाजपा ही नहीं हर वो व्यक्ति जो अपने देश व देश प्रधानमंत्री और किसी की भी माता हो का आदर करते है वे आक्रोशीत है। विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया गया। इधर जिलाध्यक्ष भाजपा दरभंगा,डॉ आदित्य नारायण मन्ना की ओर से एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है। इस घटना से आहत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री सह जिला कार्यांन्वयन समिति के सदस्य, अंकुर गुप्ता ने कहा राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मंच से जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता जी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठौली पर के मंच माइक से मो नौशाद एवं कांग्रेस समर्थकों के द्वारा जो खुले मंच से प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी की स्वर्गवास माता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर गाली दी गई। मैं मांग करता हूँ के इस घटना में शामिल लोगो की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर में होनी चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा यह केवल प्रधानमंत्री की माताजी का नहीं बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान का अपमान किया गया है। सत्ता की लालसा में कांग्रेस राजद की सोच इतना नीचा गिर गया है की वे भाषा की मर्यादा तोड़ने से बाज नहीं आते हैं। बिहार को अपमानित करने वालों को बढ़ावा देने के बाद अपने निजी आक्रोश और नफ़रत में प्रधानमंत्री की दिवंगत माता के खिलाफ ऐसी भाषा इन नेताओं और दलों की खोखली मानसिकता व चरम निराशा का प्रमाण है। लगातार जनता से आशीर्वाद और समर्थन न मिल पाने की हताशा अब इन नेताओं की भाषा और आचरण से साफ झलक रही है। बिहार की जनता सब देख रही है। पहले बिहार को अपमानित करने और अब हमारे देश के प्रधानमंत्री की माता को लेकर इस असंवेदनशील व अमर्यादित व्यवहार का जवाब जनता अपने वोट की चोट से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *