स्थानीय

पटना : सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने दारोगा की कर दी पिटाई

पटना : पटना (Patna) से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़नेवाली एक 5वीं क्लास की छात्रा ने टॉयलेट में खुद को आग लगा ली. इस घटना के बाद पुलिस पर भी लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला.पुलिस दरोगा के साथ मारपीट की गई. ये घटना पटना के चितकोहरा गर्ल्स स्कूल (Chitkohra Girls School) की है. बताया जा रहा है की 12 साल की छात्रा दमडीया की रहनेवाली है. गंभीर रूप से घायल छात्रा का हॉस्पिटल (Hospital) में इलाज चल रहा है. इस घटना से गुस्साएं लोगों ने और परिजनों ने स्कूल में भी जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है की टॉयलेट से केरोसिन का डिब्बा भी मिला है.

इस घटना के बाद मौजूद लोगों ने स्कूल (School) में तोड़फोड़ कर दी. इसके साथ ही पुलिस पर भी गुस्सा उतारा. इस मारपीट में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है. इस दौरान एसपी (SP) भी मौजूद रही और पुलिस ने किसी तरह लोगों को मनाया.

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल (School) की सुरक्षा काफी कमजोर है और बच्ची आत्महत्या नहीं कर सकती और उसे किसी ने जलाया है. इस दौरान परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस (Police) इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *